IPL Mega Auction 2022 Live: अब तक 96 खिलाड़ी बिके, एक साल में कृष्णप्पा गौतम की वैल्यू 10 गुना घटी, 9 करोड़ से 90 लाख पर आए

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 96 खिलाड़ियों को खरीदा है। दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनको खरीदने के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली।

ऑक्शन के दूसरे दिन कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने जीताने वाले एरोन फिंच, इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान ओएन मॉर्गन दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। चेतेश्वर पुजारा को भी कोई खरीदार नहीं मिला।

IPL Mega Auction 2022 दूसरे दिन अभी तक बिके खिलाड़ी

AVvXsEjkJ 2LUfgY 1XrJMJR07KxPAoMm3tevD1OWvg 3fKkxfG4bespFvvyKRaE C MMZRLKL4RDfEb L 9xgSQuWdYRaYZua10Xm1fV1

75 लाख के बेस प्राइस वाले जयदेव उनादकट को 1.30 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। इनके लिए मुंबई और चेन्नई ने बोली लगाई थी। IPL के 86 मैचों में उनाटकट ने 85 विकेट लिए हैं।

75 लाख के बेस प्राइस वाले नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। सैनी के लिए लखनऊ और मुंबई ने बोली लगाई थी। सैनी 140+ की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं और IPL के 28 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।

50 लाख के बेस प्राइस वाले चेतन साकरिया को 4.20 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। युवा पेसर के ऊपर पंजाब, RCB और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल राजस्थान से खेलते उन्होंने IPL डेब्यू किया था और 14 मैचों में 14 विकेट लिए थे।

50 लाख के बेस प्राइस वाले दुष्मंता चमीरा को 2 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। श्रीलंकाई पेसर पर RCB, लखनऊ और मुंबई ने बोली लगाई थी। पिछले साल RCB ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा था।

50 लाख के बेस प्राइस वाले खलील अहमद को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए मुंबई और दिल्ली ने बोली लगाई थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने IPL में 24 मैच खेले हैं और 32 विकेट लिए हैं।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को 11.50 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। लियाम के लिए KKR, CSK, गुजरात, पंजाब और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। IPL के 9 मैचों में लियाम ने 125.84 के स्ट्राइक रेट के कुल 112 रन बनाए हैं।

50 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ ने खरीदा। इस खिलाड़ी के लिए लखनऊ और KKR ने बोली लगाई थी। IPL 2021 में CSK ने कृष्णप्पा गौतम ने 9.25 करोड़ में खरीदा था।

50 लाख के बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को 4 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए लखनऊ, राजस्थान, चेन्नई और पंजाब ने बोली लगाई थी। दुबे इससे पहले RCB और राजस्थान से खेल चुके हैं।

1 करोड़ के बे,स प्राइस वाले अजिंक्य रहाणे को KKR ने बेस प्राइस पर खरीदा। IPL 2021 में रहाणे दिल्ली की टीम का हिस्से थे और उनको 5.25 करोड़ रुपए मिलते थे।

50 लाख के बेस प्राइस वाले मार्को येन्सन को 4.20 करोड़ में SRH ने खरीदा। अफ्रीकी पेसर के लिए मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल येन्सन मुंबई के लिए खेले थे और 2 मैचों में दो विकेट चटकाए थे।

~

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले ओडीयन स्मिथ को 6 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। स्मिथ के लिए पंजाब, हैदराबाद, लखनऊ और राजस्थान ने बोली लगाई थी। वह पहली बार IPL में खेलेंगे। हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें गेंद और बल्ले से काफी प्रभावित किया था।

50 लाख के बेस प्राइस वाले विजय शंकर को 1.40 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। शंकर के लिए गुरजात और चेन्नई ने बोली लगाई थी। इससे पहले 2021 में SRH से खेलते हुए उनकी सैलरी 3.20 करोड़ थी।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले जयंत यादव को 1.70 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। जयंत के ऊपर गुरजात और लखनऊ ने बोली लगाई थी। इससे पहले जयंत IPL में दिल्ली और मुंबई के लिए खेल चुके हैं।

75 लाख के बेस प्राइस वाले डॉमिनिक ड्रेक्स को 1.10 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। ड्रेक्स पर गुजरात और बेंगलुरु ने बोली लगाई थी। डॉमिनिक ड्रेक्स तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं।

50 लाख के बेस प्राइस वाले मनदीप सिंह को 1.10 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। उनके लिए लखनऊ और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल पंजाब से खेलते हुए मनदीप की सैलरी 1.40 करोड़ रुपए थी।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले एडेन मार्करम को 2.60 करोड़ में SRH ने खरीदा। उनके ऊपर पंजाब, हैदराबाद और मुंबई ने बोली लगाई थी। पिछले साल वह पंजाब से खेले थे।

आज लगभग 143 खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाती नजर आएंगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम इंडिया के कप्तान यश धुल पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को भी आज अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। इंग्लैंड का ये खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर लियाम गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और इंशात शर्मा पर भी टीमें आज बोली लगाती नजर आएंगी।

पहले दिन बिके थे 74 खिलाड़ी

ऑक्शन के पहले दिन सबसे ज्यादा बोली विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर लगी। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा। वे अब तक IPL सीजन-15 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। पिछले सीजन में ईशान की सैलरी 6.2 करोड़ थी और वो मुंबई के ही टीम से जुड़े थे। इस बार उन्हें पिछली बार से करीब ढाई गुना ज्यादा राशि मिली है।

मार्की खिलाड़ी में सबसे ज्यादा बोली श्रेयस अय्यर पर लगी

ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइज के मार्की खिलाड़ी में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर रहे। उन्हें कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा।

पिछले सीजन अय्यर दिल्ली की टीम में थे और उनकी सैलरी 7 करोड़ थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल उन्हें 5.25 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

आवेश ने तोड़ा गौतम का रिकॉर्ड

पहले दिन आवेश खान को लखनऊ टीम ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड (एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को पछाड़ा, जो IPL 2021 की नीलामी में 9.25 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।

पिछले IPL सीजन में आवेश ने 24 विकेट चटकाए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे थे। लखनऊ से पहले आवेश RCB और दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। 2017 में बेंगलुरु ने आवेश को 10 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने आवेश को 75 लाख में खरीदा था। अभी तक IPL 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कुल 25 मैच खेले हैं और 25.83 की औसत के साथ 29 विकेट चटकाए हैं।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.